DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: टेहटा थाना पहुंचे एसपी कोटा किरण कुमार, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग का लिया जायजा

Jehanabad News: टेहटा थाना पहुंचे एसपी कोटा किरण कुमार, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग का लिया जायजा
InShot_20261124_085021931

थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और लंबित कांडों की समीक्षा कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का दिया निर्देश

जहानाबाद। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सोमवार को टेहटा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं थाना पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। एसपी ने थाना परिसर का जायजा लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण और पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Digital Women Trust

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों की जांच की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, ओडी जांच, हाजत की सुरक्षा, स्टेशन डायरी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाने में रखे जाने वाले अभिलेखों को अद्यतन रखने और सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने फरार अभियुक्तों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, नियमित एवं प्रभावी वाहन जांच चलाने तथा रात्रि गश्ती को और सक्रिय बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निष्पादन करने पर जोर दिया।

एसपी ने शराब तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता जरूरी है। इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Jehanabad News: SP Kota Kiran Kumar visited the Tehta police station to review security arrangements and policing.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़