DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: बहुजन भीम संकल्प समागम” की तैयारी तेज, लोजपा (रामविलास) ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जहानाबाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा 29 जून को राजगीर में आयोजित “बहुजन भीम संकल्प समागम” को लेकर जहानाबाद जिले में जोरशोर से तैयारियां जारी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी संजय सिंह का आगमन जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप ने जिले के विभिन्न पंचायतों—धरमपुर, रघुनाथगंज, शकूराबाद, शाहपुर सहित कई गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को राजगीर में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने का सादर निमंत्रण दिया।

इस जनसंपर्क अभियान में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष छोटे लाल पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस पासवान, आईटी सेल संयोजक धीरज, मीडिया प्रभारी ओम समेत दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि “यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय, बहुजन एकता और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।” जिले के विभिन्न हिस्सों में पोस्टर, पंपलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास तेज कर दिया गया है।

Jehanabad News: Preparations for “Bahujan Bhim Sankalp Sammelan” are in full swing, LJP (Ram Vilas) launched a public relations campaign

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News