DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: संपत्ति विवाद में मारपीट और धमकी का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

Jehanabad News: संपत्ति विवाद में मारपीट और धमकी का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार
InShot_20261125_105651671

एसपी कोटा किरण ने भेलावर थाना को जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश, कहा- दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही निकलेगा निष्कर्ष

जहानाबाद। जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के मुरासा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर थाना पहुंचने के बावजूद स्थानीय पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी कोटा किरण कुमार से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

Digital Women Trust

पीड़िता रंभा कुमारी, पति अजयेंद्र शर्मा, ने एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि 18 नवंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ विवाद करते हुए मारपीट की। आवेदन के अनुसार, इस घटना में उनकी सास मनिता देवी, ससुर उमेश शर्मा, ननद बुची देवी, ननदोई उपेंद्र शर्मा, भगीना अतुल कुमार और भगीनी रुचि कुमारी शामिल थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उन्हें, उनके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह घर और जमीन की संपत्ति है। उनके ससुर कथित तौर पर संपत्ति बेचकर अपनी छोटी बेटी और उसके परिवार को देने की बात कह रहे हैं, जबकि पीड़िता और उनके परिवार को संपत्ति में हिस्सा नहीं देने की बात कही जा रही है। इसी बात का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर से निकालने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने आवेदन में उसी दिन रात करीब 8:53 बजे भगीना अतुल कुमार द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर भेलावर थाना पहुंचीं, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।  इसी से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कोटा किरण कुमार ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और उनकी पूरी बात सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय सभी के लिए है और पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करेगा। एसपी ने भेलावर थाना को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों पक्षों की बात पूरी तरह सुनने, तथ्यों की जांच करने और साक्ष्यों के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने पीड़ित परिवार से यह भी कहा कि घरेलू और पारिवारिक विवादों को संभव हो तो आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराता है तो पुलिस उसकी मदद अवश्य करेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार से पुलिस प्रशासन पर भरोसा रखने, जांच के लिए पर्याप्त समय देने और जांच में पूरा सहयोग करने की अपील की। एसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

नोट: यह खबर पीड़िता रंभा कुमारी की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के आधार पर तैयार की गई है। फिलहाल इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से कोई आवेदन या पक्ष सामने नहीं आया है। दूसरे पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Jehanabad News: Allegations of assault and threats amid a property dispute; victim family approaches SP office seeking justice.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़