DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: समाज एवं देश निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों को मिले उचित सम्मान : जगदीश शर्मा

Jehanabad News: समाज एवं देश निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों को मिले उचित सम्मान : जगदीश शर्मा
InShot_20260525_182345876

जहानाबाद में पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने समाज, शिक्षा, राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली महान विभूतियों को उचित सम्मान दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तियों की जयंती एवं पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा ले सके। सोमवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने कहा कि जिन विभूतियों ने समाज और देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें आज भी वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि को सरकारी स्तर पर मनाया जाना चाहिए।जगदीश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद, गया और अरवल जिले की कई ऐसी हस्तियां हैं,

जिन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, लेकिन उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका। पूर्व सांसद ने जिन विभूतियों के नाम प्रस्तावित किए हैं, उनमें स्वर्गीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, स्वर्गीय यदुनंदन महतो, स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद सिंह, स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद यादव, स्वर्गीय राम स्वरूप पासवान, स्वर्गीय विगनेश्वर मिश्र, स्वर्गीय फ़िदाहुसैन, स्वर्गीय शिव भजन सिंह, स्वर्गीय पंडित यदुनंदन शर्मा, स्वर्गीय रामचंद्र शर्मा, स्वर्गीय मोसाहेब सिंह उर्फ महंथ भागवत दास, स्वर्गीय मुंद्रिका सिंह यादव, स्वर्गीय राम चरण यादव, स्वर्गीय पंडित कामेश्वर शर्मा एवं स्वर्गीय हरिलाल प्रसाद सिन्हा सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन महान हस्तियों को राजकीय सम्मान दिया जाता है, तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और नई पीढ़ी उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित होगी। साथ ही उन्होंने सरकार से ऐसे महान व्यक्तित्वों के योगदान को संरक्षित और सम्मानित करने के लिए ठोस पहल करने की मांग की। पूर्व सांसद जगदीश शर्मा की इस मांग को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सरकार इन प्रस्तावों पर क्या निर्णय लेती है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Personalities who have contributed to the development of society and the country should be given due respect: Jagdish Sharma

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़