DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:“मेरा युवा भारत” नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन, युवाओं को मिला प्रमाण पत्र और सम्मान

Jehanabad News:“मेरा युवा भारत” नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन, युवाओं को मिला प्रमाण पत्र और सम्मान
IMG_20250719_211555

जहानाबाद, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “मेरा युवा भारत” (My Bharat) लीडरशिप बूट कैंप के तहत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन जहानाबाद के वाल किंग मैरिज हॉल में 17 से 19 जुलाई तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 जुलाई को समापन समारोह के साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन दिवस की शुरुआत सुबह 6:30 बजे सर्वधर्म प्रार्थना और योग अभ्यास से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने बीते तीन दिनों के प्रशिक्षण अनुभवों को साझा किया। प्रशिक्षकों अविनाश कुमार और राम प्रवेश तिवारी ने जहानाबाद में मिले युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहां इतनी सकारात्मकता और उत्कृष्ट वातावरण की उम्मीद नहीं थी।

Digital Women Trust

कार्यक्रम में लेखपाल राजेश कुमार सिन्हा और स्वयंसेवक विक्रम कुमार ने युवाओं को “युवा मंडल क्या है, क्यों जरूरी है, और इसका सांगठनिक ढांचा क्या होता है”, इस पर गहन जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन में एक प्रेरणादायक मोड़ हो सकता है। उन्होंने खासतौर पर लड़कियों से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भी आगे आएं और सामाजिक बाधाओं से डरे बिना अपने सपनों को साकार करें।

समापन अवसर पर अतिथि हरिशंकर कुमार, राजेश कुमार के साथ-साथ सहयोगी स्वयंसेवकों—विक्रम कुमार, स्वीटी राज, सौरभ कुमार, शुभम कुमार, विष्णु शंकर और वीर कुंवर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:

  • यूथ पार्लियामेंट सेशन:
    • प्रथम – चैतन्य कुमार
    • द्वितीय – अमृता कुमारी
    • तृतीय – हर्षवर्धन
  • आईएफ लीड:
    • प्रथम – सूरज कुमार
    • द्वितीय – चेतन कुमार
    • तृतीय – निशा भारती
  • ब्लाइंड गोल्ड:
    • प्रथम – समूह संख्या एक
  • समूह चर्चा:
    • प्रथम – समूह संख्या चार
    • द्वितीय – समूह संख्या एक
    • तृतीय – समूह संख्या दो

सभी विजेताओं को अंगवस्त्र, बुके, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि जहानाबाद के युवा भविष्य में देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Jehanabad News: “My Young India” leadership training concluded, youth received certificates and honors

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़