DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कुमारी मानसी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, शोध विषय रहा डॉ. रामनरेश मिश्र हंस का साहित्यिक अवदान

Jehanabad News: कुमारी मानसी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, शोध विषय रहा डॉ. रामनरेश मिश्र हंस का साहित्यिक अवदान
IMG_20250719_214343

जहानाबाद जिले के काको मोड़ निवासी कुमारी मानसी को 18 जुलाई को मगध विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने एसएन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद के हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. उमाशंकर सिंह के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

मानसी का शोध विषय था: “डॉ. रामनरेश मिश्र हंस: जीवन और साहित्यिक रचनाओं का विवेचनात्मक अध्ययन”, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक वायवा के दौरान प्रस्तुत कर विशेषज्ञों की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर वायवा बोर्ड में विशेषज्ञ के रूप में बीएस कॉलेज, दानापुर (पटना) के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शिवचंद्र सिंह उपस्थित थे।

Digital Women Trust

शोधकार्य की सफलता के पश्चात डॉ. मानसी ने अपने निर्देशनकर्ता, परिवार, मित्रों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “इन सभी के सहयोग, प्रेरणा और समर्थन से ही यह शोधकार्य संभव हो सका। यह उपलब्धि मेरे लिए नहीं, पूरे जहानाबाद के लिए गर्व का विषय है।”

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ब्रजेश कुमार राय, प्रो. आनंद कुमार सिंह, डॉ. अम्बे कुमारी, डॉ. परम प्रकाश राय, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. अनुज कुमार तरुण, किरण मैम, प्रो. डॉ. सुबोध कुमार झा (सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद) समेत कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

डॉ. मानसी को बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह, पीपीएम स्कूल के डायरेक्टर सुनील सिंह, एफएस कॉलेज के प्राचार्य राधेश्याम सिंह सहित कई बुद्धिजीवी, विद्यार्थी और शुभचिंतक शामिल थे।

विशेष बात यह रही कि डॉ. मानसी की शोध मौखिकी के अवसर पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें साहित्य और शोध की प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. मानसी की इस शैक्षणिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

Jehanabad News: Kumari Mansi got a doctorate degree, the research topic was the literary contribution of Dr. Ramnaresh Mishra Hans

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़