DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

Jehanabad News: मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश


अवैध शराब, खनन और लंबित मामलों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित।



जहानाबाद में बुधवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ‘ग्राम प्लेक्स’ भवन के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी, पुलिस उपाधीक्षक साइबर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित सभी अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले में शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में अपराधियों पर कड़ी नजर रखने तथा सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

Digital Women Trust


लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा अवैध खनन में शामिल माफियाओं और शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने और कठोर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया। बैठक के अंत में कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Jehanabad News: Monthly crime seminar organized, Superintendent of Police gave strict instructions

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़