DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: छपन्ना गांव पहुंचे सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, महायज्ञ में शामिल होकर आयोजकों को दी बधाई

Jehanabad News: छपन्ना गांव पहुंचे सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, महायज्ञ में शामिल होकर आयोजकों को दी बधाई
InShot_20260508_072527768


श्री श्री शतचंडी प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 15 मई तक चलेगा आयोजन।


जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड अंतर्गत छपन्ना गांव में गुरुवार से श्री श्री शतचंडी प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच शुरू हो गया। महायज्ञ के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल का भ्रमण किया तथा आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों की सराहना की।

Digital Women Trust


सांसद ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों को बुराइयों से दूर रहकर अच्छे कार्यों की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं तथा इससे नई पीढ़ी को भी संस्कार और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में उनका सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। सांसद के आगमन पर ग्रामीणों और यज्ञ समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ का आयोजन 15 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आचार्य भूषण मिश्रा के प्रवचन श्रद्धालुओं को अध्यात्म और धार्मिक मूल्यों से जोड़ रहे हैं। वहीं रात्रि में रामलीला और रासलीला का मंचन भी किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। महायज्ञ को सफल बनाने में राजीव कुमार, अर्जुन कुमार, धनेश कुमार, नागेंद्र कुमार, रोशन कुमार, लालू कुमार, समेंदर कुमार, विनोद यादव समेत यज्ञ समिति के सभी सदस्य तन-मन से जुटे हुए हैं।

Jehanabad News: MP Surendra Prasad Yadav reached Chhapanna village, participated in the Mahayagna and congratulated the organizers.

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़