CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विज्ञान संकाय में 95% अंक हासिल।
जहानाबाद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल कूर्मा संस्कृति स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिचय देते हुए CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा ख्याति भारद्वाज ने विज्ञान संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। वहीं छात्र विष्णु नारायण ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सफलता जोड़ी। इसके अलावा रिया कुमारी ने 85 प्रतिशत, सर्वज्ञ ने 85 प्रतिशत, सांधवी ने 82 प्रतिशत तथा आयुष राज ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्रों की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के अनुशासित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। कूर्मा संस्कृति स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है, जिसके कारण लगातार विद्यालय के छात्र विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शंकर कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Jehanabad News: Khyati Bhardwaj, a student of Kurma Sanskriti School, became the district topper



















