DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: खुलने जा रहा ‘फ्रॉस्टीज केक एंड बेकरी’, ताजगी और स्वाद का नया ठिकाना

Jehanabad News: खुलने जा रहा ‘फ्रॉस्टीज केक एंड बेकरी’, ताजगी और स्वाद का नया ठिकाना

जहानाबाद: शहर के स्वाद को एक नया मुकाम देने के उद्देश्य से ‘फ्रॉस्टीज केक एंड बेकरी’ जल्द ही अपने नए आउटलेट के साथ लोगों के बीच आने जा रहा है। प्री-लॉन्च के अवसर पर आयोजित प्रेस मीट में बेकरी के संचालक चंदन कुमार ने इसकी विशेषताओं और सेवाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फ्रॉस्टीज सिर्फ केक नहीं, बल्कि खुशियां परोसने का काम करता है। यहां ग्राहकों को लाइव फ्रेश केक, क्रिस्पी पैटीज और 100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी दी जाएगी। खास बात यह है कि ग्राहक द्वारा दिए गए ऑर्डर के अनुसार महज 3 घंटे के भीतर मनचाहा डिजाइन वाला केक तैयार कर दिया जाएगा।।चंदन कुमार ने बताया कि बेकरी में मिलने वाले समोसे, स्नैक्स और अन्य नमकीन आइटम हल्के तेल में या बिना तेल के तैयार किए जाते हैं, जिससे स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां इस्तेमाल होने वाली क्रीम और अन्य सामग्री उच्च गुणवत्ता की होगी, जिसमें मिठास का संतुलन भी विशेष रूप से रखा जाएगा। बेकरी का उद्घाटन आगामी 20 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस मौके पर ग्राहकों को किफायती दरों पर स्वादिष्ट और ताजे उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। संचालक ने यह भी बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और ग्राहक चाहें तो अपने ऑर्डर को बनते हुए भी देख सकते हैं। इसके लिए जल्द ही एलसीडी स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी, फंक्शन या अन्य आयोजनों के लिए अब लोगों को पहले से पैकेट वाले सामान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि उसी दिन ताजे ऑर्डर उपलब्ध कराए जाएंगे। गौरतलब है कि कंपनी पहले ग्रामीण क्षेत्र में अपनी शाखा खोल चुकी है और अब जहानाबाद शहर में दूसरा आउटलेट शुरू कर रही है। प्री-लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बेकरी के उत्पादों का स्वाद चखा और इसकी गुणवत्ता की सराहना की। उम्मीद जताई जा रही है कि यह बेकरी शहरवासियों के बीच जल्द ही खास पहचान बनाएगी।

Jehanabad News: ‘Frosty’s Cake and Bakery’ is going to open, a new place of freshness and taste.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़