DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: महिला आरक्षण बिल पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का विरोध, “कोटे के भीतर कोटा” की उठाई मांग

जहानाबाद महिला आरक्षण बिल को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव  ने स्पष्ट कहा है कि जब तक इस बिल में ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से “कोटे के भीतर कोटा” का प्रावधान नहीं किया जाएगा, तब तक यह बिल अधूरा माना जाएगा।
सांसद ने अपने पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल में देश की बड़ी आबादी की महिलाओं को नजरअंदाज किया गया है। उनका मानना है कि बिना सामाजिक न्याय के यह बिल वास्तविक महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने उदाहरण देते हुए फूलन देवी  और भागवतीय देवी  जैसी महिलाओं के सदन में पहुंचने की जरूरत बताई, ताकि समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती मिल सके। सांसद ने यह भी याद दिलाया कि जब महिला आरक्षण बिल पेश किया गया था, उस समय उन्होंने विरोध जताते हुए बिल की प्रति सदन में फाड़कर फेंक दी थी। उनका कहना है कि यह विरोध आज भी जारी है और जब तक सभी वर्गों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक इस मुद्दे पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण बिल में संशोधन कर सभी वर्गों की महिलाओं को समान और न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व दिया जाए, तभी इसे वास्तविक सशक्तिकरण कहा जा सकेगा।

Jehanabad News: MP Surendra Prasad Yadav opposes Women’s Reservation Bill, demands “quota within quota”

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News