DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:वार्षिक आमसभा में महिला सशक्तीकरण पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Jehanabad News:वार्षिक आमसभा में महिला सशक्तीकरण पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
InShot_20260821_170303584

जहानाबाद। प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सदर जहानाबाद की वार्षिक प्रतिनिधि आमसभा का आयोजन ठाकुरबाड़ी, कर्नौती में किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महिला सशक्तीकरण को और प्रभावी बनाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। आगामी वर्ष में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बकरी पालन को बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से महिलाओं के लिए आय का अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध कराने की योजना है।

10 हजार लोगों को उपलब्ध कराया चश्मा

संस्था की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के सहयोग से अब तक करीब 10 हजार जरूरतमंद लोगों को चश्मा उपलब्ध कराया जा चुका है। इससे दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को काफी लाभ मिला है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

कार्यक्रम में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जहानाबाद ललन प्रसाद ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, संस्था के सीओ ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं को आजीविका के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बकरी पालन सहित अन्य रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। वार्षिक आमसभा में संस्था से जुड़ी महिलाएं, प्रतिनिधि एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Emphasis on women’s empowerment at the annual general meeting; women recognized for outstanding work.

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़