DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जमीन पर बैठ बच्चों संग DM ने किया भोजन, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी

Jehanabad News: जमीन पर बैठ बच्चों संग DM ने किया भोजन, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी
InShot_20260821_163038083

जहानाबाद। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शुक्रवार को कन्या मध्य विद्यालय, होरीलगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व स्वाद को स्वयं परखा। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोईघर और भोजन वितरण की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषणयुक्त आहार के संबंध में विद्यालय के शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वे बच्चों के बीच पहुंचीं और उनके साथ बैठकर भोजन किया।

बच्चों से की बातचीत, जानी समस्याएं

भोजन के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था के बारे में बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि उन्हें विद्यालय आने या पढ़ाई करने में किसी तरह की परेशानी तो नहीं होती है। बच्चों ने भी जिलाधिकारी से खुलकर बातचीत की और अपनी बातें साझा कीं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वच्छता पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Jehanabad News: DM sat on the floor and ate with the children, inspected the quality of the mid-day meal.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़