DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:सदर अस्पताल में सेवानिवृत्त नसों को दी गई भावभीनी विदाई, सिविल सर्जन और उपाधीक्षक रहे मौजूद

Jehanabad News:सदर अस्पताल में सेवानिवृत्त नसों को दी गई भावभीनी विदाई, सिविल सर्जन और उपाधीक्षक रहे मौजूद
IMG_20250531_170642

जहानाबाद सदर अस्पताल में वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो रही GNM आशा कुमारी और ANM मीरा भारती को एक भव्य विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। आमतौर पर छोटे कर्मचारियों के रिटायरमेंट को नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन इस बार सदर अस्पताल में आयोजित समारोह ने एक मिसाल कायम की।

जीएनएम हॉस्टल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद, अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक प्रमोद कुमार सहित जिले के अधिकांश स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, जीएनएम और स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत्त नसों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और फूलों से सम्मानित किया गया।

Digital Women Trust

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद ने कहा, “नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी होती हैं। आशा कुमारी और मीरा भारती ने दशकों तक निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की है, जो प्रशंसा के योग्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

समारोह के दौरान पांच नर्सों को पदोन्नति बैज भी सिविल सर्जन द्वारा लगाए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहजनक हो गया।

कार्यक्रम के अंत में साथियों और अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह एक भावुक लेकिन गर्व भरा अवसर बन गया, जिसने यह साबित कर दिया कि सेवा और समर्पण का हमेशा सम्मान होता है।

Jehanabad News: Emotional farewell given to retired nurses in Sadar Hospital, Civil Surgeon and Deputy Superintendent were present

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़