DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भाजपा विधि प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष का किया गया अभिनंदन,

Jehanabad News: भाजपा विधि प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष का किया गया अभिनंदन,
IMG_20250531_160041

विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार को मजबूत करने का किया आह्वान

जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधि प्रकोष्ठ, जहानाबाद इकाई द्वारा शनिवार  को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धीरज कुमार का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Digital Women Trust

समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विधि प्रकोष्ठ के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष धीरज कुमार के संगठनात्मक नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने सम्मान से अभिभूत श्री धीरज कुमार ने विधि प्रकोष्ठ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, “भाजपा का विधि प्रकोष्ठ पार्टी की रीढ़ की हड्डी के समान है, जो कानून और संविधान की समझ के साथ संगठन को दिशा देता है। मैं सभी सदस्यों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे यह स्नेह और समर्थन दिया।”

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता अब पूरी तरह तैयार हैं कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और अधिक मजबूती प्रदान की जाए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ें।

कार्यक्रम का संचालन विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने किया, जबकि कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं पार्टी नेताओं ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाने की अपील की।

Jehanabad News: District President was felicitated in the felicitation ceremony organized by BJP Legal Cell,

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़