DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फोरलेन बना हादसों का गवाह, एरकी पुल के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Jehanabad News: फोरलेन बना हादसों का गवाह, एरकी पुल के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो की मौत
IMG_20250531_211006

जहानाबाद: शहर के पश्चिमी हिस्से से होकर गुजरने वाली नई फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग अब दुर्घटनाओं का नया केंद्र बनती जा रही है। बीते कुछ समय से शायद ही कोई दिन ऐसा बीत रहा हो, जब इस सड़क पर कोई बड़ा हादसा न हो। ताजा मामला एरकी पुल के पास सामने आया है, जहां एक फोर व्हीलर वाहन डिवाइडर से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा 33,000 वोल्ट के बिजली पोल के पास हुआ। वाहन की रफ्तार तेज थी और अनियंत्रित होकर सीधा डिवाइडर से जा भिड़ा। इस टक्कर में वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया।

Digital Women Trust

हादसे में चप्पू और धर्मेंद्र नामक युवकों की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो घायलों में से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसे पीएमसीएच भेजा गया है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन बनने के बाद यहां तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कई जगहों पर न तो पर्याप्त लाइटिंग है, न ही उचित साइनबोर्ड। पुलिस प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि इस फोरलेन पर निगरानी बढ़ाई जाए और ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Jehanabad News: Four lane becomes witness to accidents, two died in a painful road accident near Erki bridge

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़