DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग महिला की मौत, चोरी की आशंका से सनसनी

Jehanabad News: संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग महिला की मौत, चोरी की आशंका से सनसनी
InShot_20260517_115129979


घर में अकेली रहती थीं रामकुमारी देवी, छत के रास्ते घुसने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा।


जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामदेव बीघा गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका की पहचान 75 वर्षीय रामकुमारी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति सिद्धेश्वर सिंह का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था तथा उनकी कोई संतान नहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात कुछ बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसे होंगे..? आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई होगी और उन्होंने विरोध किया होगा। लोगों का कहना है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस इसे जांच का विषय बता रही है।
रविवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तब आसपास के लोगों को शक हुआ। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद किसी तरह घर के अंदर प्रवेश किया गया, जहां रामकुमारी देवी का शव पड़ा मिला। घर का सामान भी अस्त-व्यस्त था, जिससे चोरी की आशंका और गहरा गई है।

Digital Women Trust


घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजन उपेंद्र सिंह ने बताया कि रामकुमारी देवी रोज सुबह जल्दी उठ जाती थीं, लेकिन रविवार सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।

Jehanabad News: Elderly woman dies under suspicious circumstances, fear of theft creates sensation

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़