DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: धरहरा की सड़क-नाले की समस्या जल्द होगी दूर, मुखिया ने दिया भरोसा

InShot_20260924_084028367

धरहरा की सड़क-नाले की समस्या जल्द होगी दूर, मुखिया ने दिया भरोसा

मुखिया मेराज अहमद बोले- विकास कार्यों में ग्रामीणों का सहयोग भी जरूरी, गांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का किया प्रयास

Digital Women Trust

जहानाबाद काको प्रखंड की अमथुआ पंचायत के धरहरा गांव में सड़क और नाले की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर पंचायत के मुखिया मेराज अहमद ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गांव में समस्या होने की बात स्वीकार करते हुए इसके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और धरहरा गांव के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

मुखिया मेराज अहमद ने कहा कि सड़क और नाले से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक स्तर पर पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से ही विकास कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है।

मुखिया ने धरहरा गांव में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के साथ इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर किया था।

उन्होंने बताया कि धरहरा गांव के विकास मॉडल और यहां कराए गए कार्यों को देखने के लिए राज्य के करीब 50 पंचायत प्रतिनिधि भी गांव पहुंच चुके हैं। प्रतिनिधियों ने गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली थी।

मुखिया ने बताया कि गांव के तालाब में ग्रामीणों और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बोटिंग की व्यवस्था भी शुरू की गई थी। फिलहाल तालाब में पानी अधिक होने के कारण बोटिंग बंद है। पानी का स्तर सामान्य होने के बाद इसे फिर से शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाले की समस्या को भी जल्द दूर कर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

Jehanabad News: Dharhara’s road and drainage issues will soon be resolved; Mukhiya gives assurance.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़