DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नस्वी के राष्ट्रीय सम्मेलन में जहानाबाद के फुटपाथ दुकानदारों की समस्याएं उठीं

Jehanabad News: नस्वी के राष्ट्रीय सम्मेलन में जहानाबाद के फुटपाथ दुकानदारों की समस्याएं उठीं
InShot_20260924_092936989

जिला फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने वेंडिंग जोन समेत कई समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर रखा

जहानाबाद। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नस्वी) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में जहानाबाद जिला फुटपाथ दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों ने जिले के फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन में देश के करीब 200 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहानाबाद जिला से तीन प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए स्थानीय समस्याओं और संगठन की स्थिति से राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया।

Digital Women Trust

जिला फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने सम्मेलन में जहानाबाद के फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन के अभाव, स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं होने, गर्मी और बारिश से बचाव की व्यवस्था नहीं होने तथा सार्वजनिक शौचालय की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में दुकानदारों को कई कठिनाइयों के बीच सड़क किनारे कारोबार करना पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जिला परिषद द्वारा बंदोबस्ती के नाम पर दुकानदारों से वसूली की जाती है, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद द्वारा चालान काटकर उन्हें अतिक्रमणकारी बताया जाता है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशने की जरूरत है।

सम्मेलन में फुटपाथ दुकानदारों के डिजिटल भुगतान, केंद्र सरकार की योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने डिजिटल भुगतान करने वाले फुटपाथ दुकानदारों पर लगने वाले सरचार्ज का मुद्दा भी उठाया। सम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने की बात कही।

इस दौरान फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया। सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को फुटपाथ दुकानदारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी चर्चा हुई।

Jehanabad News: Issues faced by Jehanabad’s street vendors raised at NASVI’s national conference.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़