DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 7वें वेतनमान की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिले बीपीएससी अध्यापक संघ के सदस्य

Jehanabad News: 7वें वेतनमान की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिले बीपीएससी अध्यापक संघ के सदस्य
InShot_20260924_094902142

विधायकों को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में मांग उठाने का मिला आश्वासन

जहानाबाद। शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर मंगलवार को बीपीएससी अध्यापक संघ, जहानाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। संघ के सदस्यों ने जहानाबाद विधायक राहुल कुमार और मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

Digital Women Trust

प्रतिनिधिमंडल ने दोनों विधायकों को शिक्षकों के वेतनमान सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। संघ के अनुसार, विधायकों ने शिक्षकों की 7वें वेतनमान की मांग को गंभीरता से सुना और विधानसभा के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सांसद के समक्ष रखा गया।

संघ के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि 7वें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक लगातार प्रयास कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपना इसी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष अपनी बात रखते रहेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष रंजन कुमार, सोनू कुमार, सक्रिय सदस्य मनीष कुमार, गुड्डू कुमार, पीयूष कुमार और कुंदन कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे। संघ ने कहा कि 7वें वेतनमान का लाभ दिलाना शिक्षकों की प्रमुख मांग है और इसके लिए आगे भी सामूहिक प्रयास जारी रहेगा।

Jehanabad News: BPSC Teachers’ Association members met public representatives to demand the 7th Pay Commission scale.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़