DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पुलिस का बड़ा एक्शन, देर रात चला विशेष होटल चेकिंग अभियान।

Jehanabad News: पुलिस का बड़ा एक्शन, देर रात चला विशेष होटल चेकिंग अभियान।
InShot_20260527_085512855

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में देर रात विशेष रैंडम होटल चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई होटलों, लॉज और ढाबों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस अधीक्षक (SP) जहानाबाद के निर्देशन में 26/27 मई 2026 की मध्य रात्रि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ “विशेष रैंडम होटल चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा असामाजिक और संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करना था। अभियान के दौरान स्वयं पुलिस अधीक्षक जहानाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) घोसी मौके पर पहुंचे और पूरे सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व किया। पुलिस टीम ने विभिन्न होटलों, लॉज एवं ढाबों में ठहरे लोगों की गहन जांच की।


इस दौरान होटल के कमरों, एंट्री रजिस्टरों और वहां ठहरे यात्रियों के पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। साथ ही होटल और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Big action by police, special hotel checking campaign conducted late night.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़