DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जहानाबाद में जागरूकता अभियान, बाल मजदूरी के खिलाफ चला जनअभियान

Jehanabad News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जहानाबाद में जागरूकता अभियान, बाल मजदूरी के खिलाफ चला जनअभियान
InShot_20260612_204400165

जहानाबाद। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्यरत संगठन तटवासी समाज न्यास द्वारा जहानाबाद जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों, कानून लागू करने वाली एजेंसियों, सामुदायिक नेताओं तथा ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह अभियान राज्य सरकार द्वारा जून माह को बाल श्रम विरोधी ‘एक्शन मंथ’ के रूप में मनाने संबंधी जारी निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान बाल मजदूरी की शिकायत वाले क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा तथा बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वित कार्रवाई की जाएगी। तटवासी समाज न्यास, बाल अधिकारों की रक्षा और संरक्षण के लिए कार्यरत देश के सबसे बड़े नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी)’ का सहयोगी संगठन है, जिसमें देशभर के 250 से अधिक नागरिक समाज संगठन जुड़े हुए हैं।

अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा और उनके मूल अधिकारों का हनन करता है। अक्सर बच्चों से अमानवीय और शोषणकारी परिस्थितियों में काम कराया जाता है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। तटवासी समाज न्यास के निदेशक कन्हैया कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों का स्थान ढाबों, फैक्ट्रियों या अन्य श्रम स्थलों पर नहीं, बल्कि स्कूलों में है। उन्होंने कहा कि बाल तस्करी और बाल मजदूरी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। इसलिए संगठन प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर मानव तस्करी की रोकथाम, बच्चों की पहचान, उनकी मुक्ति तथा पुनर्वास के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है तथा यह सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। जेआरसी नेटवर्क की विशेषता इसके सहयोगी संगठनों के बीच मजबूत सूचना-साझाकरण और निगरानी तंत्र है। नेटवर्क के माध्यम से देशभर में बाल तस्करी के मामलों पर नजर रखी जाती है और संबंधित एजेंसियों को समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। संगठन के अनुसार, अप्रैल 2023 से मार्च 2026 के बीच देशभर में 1.45 लाख से अधिक बच्चों को तस्करी के चंगुल से मुक्त कराया गया। इनमें अधिकांश मामले ऐसे थे, जिनमें बच्चों को बाल मजदूरी के लिए तस्करी कर विभिन्न राज्यों में भेजा गया था।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Awareness campaign held in Jehanabad on World Day Against Child Labour; a mass campaign launched against child labour.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़