DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: चलती वाहन में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Jehanabad News: चलती वाहन में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टला
InShot_20260517_201046967


जहानाबाद जिले में रविवार को चलती वाहन में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिला अग्निशमन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 17 मई 2026 की है। दोपहर 1:56 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत रवाना हो गई। दमकल वाहन करीब 2:04 बजे घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

बताया गया कि वाहन संख्या BR06G9008 में  मारुति 800 कार  था। आग लगने से वाहन और उसमें रखे सामान का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ब्रेक लिकेज और तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। चालक के अनुसार वाहन बिहार शरीफ से असम जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई।
अग्निशमन विभाग की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: A moving vehicle caught fire, a major accident was averted due to the promptness of the fire department.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़