DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: होलीगंज चौधरी टोला में खड़ी स्कूटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

Jehanabad News: होलीगंज चौधरी टोला में खड़ी स्कूटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटन
IMG_20250719_232044

जहानाबाद, होलीगंज मोहल्ले के चौधरी टोला में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदन नामक व्यक्ति के घर में अचानक खड़ी स्कूटी में आग लग गई। चंदन, जो  चार्ट दुकान के नाम से जाना जाता है, अपने दो भाइयों—रवि और रंजन—के साथ इसी घर में रहते हैं और छोटी-मोटी दुकानदारियों से अपना जीवन यापन करते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घर में खाना बन रहा था, उसी दौरान घर में खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Digital Women Trust

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

स्थानीय निवासियों की सूझबूझ बनी मिसाल
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार न्यूज़ के माध्यम से फायर सेफ्टी से जुड़ी जानकारियाँ देखी थीं, जिसके कारण ऐसी स्थिति में घबराए नहीं और त्वरित निर्णय लेते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की।

फायर ब्रिगेड टीम के अधिकारियों ने भी स्थानीय नागरिकों की जागरूकता की प्रशंसा की और कहा कि “अगर मोहल्ले के लोगों ने इतनी सतर्कता न दिखाई होती तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। स्कूटी में मौजूद पेट्रोल भी विस्फोट का कारण बन सकता था।”

फायर ब्रिगेड की अपील
फायर ब्रिगेड टीम ने लोगों से अपील की कि वे घरों के आस-पास ज्वलनशील वस्तुओं को सावधानीपूर्वक रखें, और गाड़ियों को ऐसी जगह खड़ा न करें जहां आग लगने का खतरा हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामान्य चिंगारी या गर्मी के संपर्क में आने से भी घट सकती हैं, इसलिए सुरक्षा उपायों को अपनाना बेहद आवश्यक है।

फायर विभाग ने यह भी कहा कि अगर किसी भी स्थान पर इस तरह की आगजनी की घटना हो, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक प्रयास किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाल सकते हैं।

Jehanabad News: A fire broke out in a scooter parked in Holiganj Choudhary Tola, a major incident was averted due to the understanding of the fire brigade and the local people

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़