DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: हम पार्टी के विधान सभा सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, तीन विभूतियों ने ग्रहण की सदस्यता

जहानाबाद: हम पार्टी के विधान सभा सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, तीन विभूतियों ने ग्रहण की सदस्यता
IMG-20250115-WA0318
Jehanabad: Crowd gathered in the Legislative Assembly conference of Ham Party, three personalities accepted membership.

जहानाबाद जिले के शकूराबाद स्थित बसंतपुर में आयोजित हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के विधान सभा सम्मेलन सह मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन हम पार्टी के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।
अपने संबोधन में जीतन राम मांझी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में हम पार्टी 40 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों और पिछड़ों के लिए वे हमेशा लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। शिक्षा को लेकर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा, “शेरनी का दूध जो पिएगा, वही अखाड़े में दूसरों को हराएगा,” यानी शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। तीन प्रमुख व्यक्तित्व ने ग्रहण की हम पार्टी की सदस्यता
इस समारोह में जहानाबाद की तीन विभूतियों ने हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षाविद एस.के. सुनील, पूर्व एसडीपीओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव, और वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। इनके साथ राजद छोड़कर ग्राम घेजन निवासी पूजन दास ने भी हम पार्टी का दामन थामा। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हम पार्टी गरीबों की आवाज है। उन्होंने जीतन राम मांझी की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण पार्टी का उत्साह बढ़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी ने की और संचालन जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव चुन्नू शर्मा, पम्मी शर्मा, और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे। इस आयोजन ने जहानाबाद में हम पार्टी की लोकप्रियता और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों को नया आयाम दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़