DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: ठंड के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद, डीएम का आदेश जारी

जहानाबाद: ठंड के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद, डीएम का आदेश जारी
images (2)
Jehanabad: Schools and coaching institutes up to class 8 closed due to cold, DM’s order issued

जहानाबाद जिले में कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने धारा 163 भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और निजी कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जनवरी 2025 तक रोक लगा दी है।

हालांकि, कक्षा 8 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक सावधानीपूर्वक संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, बोर्ड परीक्षाओं और “मिशन दक्ष” के तहत संचालित विशेष कक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।

Digital Women Trust

यह आदेश 16 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और 18 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। डीएम ने यह आदेश अपने हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर के साथ 15 जनवरी 2025 को जारी किया।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचने के लिए सतर्कता बरतें और बच्चों को सुरक्षित रखें। अभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़