DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad:जनता दरबार में 47 आवेदन हुए प्राप्त, त्वरित निष्पादन का आदेश

जहानाबाद जनता दरबार में 47 आवेदन हुए प्राप्त, त्वरित निष्पादन का आदेश
IMG-20250131-WA0075
Jehanabad: 47 applications received in Janata Darbar, order for quick execution

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त  धनंजय कुमार द्वारा विकास भवन के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 47 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, अभिलेखागार , राशन कार्ड एवं अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है। आज के जनता दरबार में आवेदक परमशीला देवी का इंदिरा आवास योजना का, राजकुमारी देवी का जमीन हड़पने से संबंधित, निरंजन कुमार का सीमांकन नहीं करने से संबंधित, संजय सिंह का अनुरक्षण राशि से संबंधित, कुंज बिहारी सिंह का जमीन नापी से संबंधित, अर्जुन पासवान का अंत्योदय राशन कार्ड से संबंधित मामले का आवेदन दिया गया।
जनता दरबार में आए सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए, समय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा पदधिकारियो को निर्देश  दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतो का निष्पादन समय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब  प्राप्त हो सके। जनता दरबार में प्राप्त परिवादों को संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए ,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़