DW Samachar – Header
BREAKING

Jammu and Kashmir: Holding elections priority, PM Modi tells at All Party Meet

पीएम मोदी के साथ जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ 3:30 घंटे चली बैठक, राज्य में जल्द हीं चुनाव कराने की मांग
20210624_195916.jpg

पीएम मोदी के साथ जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ 3:30 घंटे चली बैठक, राज्य में जल्द हीं चुनाव कराने की मांग

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित आवास में जम्मू-कश्मीर के 14 नेताओं के साथ पीएम मोदी ने करीब साढ़े तीन घंटे तक मंथन चला। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दोबारा देने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। साथ ही, राज्य में जल्द चुनाव कराने की बात और विकास के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।
जम्मू-कश्मीर पार्टी में अपनी पार्टी के नेता अल्ताफ बुखारी ने बताया कि बातचीत बड़े अच्छे माहौल में हुई। पीएम मोदी ने सभी नेताओं के मुद्दे सुने। उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अल्ताफ बुखारी ने कहा कि परिसीमन खत्म करने को लेकर समयसीमा फिलहाल तय नहीं की गई। इसके अलावा चुनाव जल्द कराने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हर किसी ने अपने दिल की बात कही।

उन्होंने अनुच्छेद 370  के सवाल पर कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो उस पर क्या बात होती। दुख तो हुआ इसकी शिकायत जरूर लोगों ने की लेकिन जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो उसका फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगी। 

Digital Women Trust

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बैठक में हमने कांग्रेस की तरफ से सरकार के सामने 5 बड़ी मांगे सरकार के सामने रखी। पहली मांग थी कि राज्य का दर्जा जल्दी बहाल करे सरकार। उन्होंने कहा कि हमने बैठक में कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाने की बात भी बोली। केंद्र सरकार जल्द से जम्मू-कश्मीर में चुनाव करवाएं। बैठक में अधिकतर पार्टियों ने कहा कि 370 का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नेताओं ने पूर्ण राज्य की मांग की है। 

Jammu Kashmir Future: Centre invites 14 J&K leaders to meet Narendra Modi

पीडीपी यानी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने भी पीएम मोदी के साथ हुई बैठक के बारे मे बताया की बैठक बहुत शानदार रही है। उन्होंने कहा कि 370 का मामला सु्प्रीम कोर्ट में है और अदालत ही 370 के मामले पर फैसला करेगी। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग सभी दलों ने की है लेकिन पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने पर सीधे कुछ नहीं कहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़