DW Samachar – Header
BREAKING

2024 को विदा करने और नया साल का स्वागत करने के लिए हिमाचल-उत्तराखंड में लगा जमावड़ा, शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल में भारी भीड़

Himachal and Uttarakhand Packed for New Year Celebrations: Huge Crowds in Shimla, Manali, Mussoorie, and Nainital आज साल का आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 है। रात 12 यह साल इतिहास के पन्नों में समाहित हो जाएगा। कल बुधवार से कैलेंडर बदल जाएगा। साल 2024 का स्वागत करने के लिए जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान … Read more

IMG-20241231-WA0007
“Himachal and Uttarakhand Packed for New Year Celebrations: Huge Crowds in Shimla, Manali, Mussoorie, and Nainital”

Himachal and Uttarakhand Packed for New Year Celebrations: Huge Crowds in Shimla, Manali, Mussoorie, and Nainital

आज साल का आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 है। रात 12 यह साल इतिहास के पन्नों में समाहित हो जाएगा। कल बुधवार से कैलेंडर बदल जाएगा। साल 2024 का स्वागत करने के लिए जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और गोवा समेत तमाम जगह पर लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंच चुके हैं। सबसे ज्यादा भीड़ हिमाचल और उत्तराखंड में है। दोनों प्रदेशों में लगातार हो रही बर्फबारी ने नए साल का जश्न दोगुना कर दिया है। हिमाचल और उत्तराखंड के सभी छोटे बड़े टूरिस्ट प्लेस में लोगों की भारी भीड़ है। साल का आखिरी दिन ही ऐसा समय होता है जब पहाड़ी राज्यों में दिन के साथ रात में भी रौनक बनी रहती है।

Digital Women Trust

हिमाचल के हिल स्टेशन पर आज देशभर से पहुंचने वाले हजारों टूरिस्ट 2025 का वेकलम करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थल 2025 के वेलकम को तैयार है। हिमाचल सरकार ने नववर्ष पर खाना परोसने वाले होटल, ढाबे और दुकानें 24 घंटे खुले रखने का फैसला लिया है। इससे देर रात तक पहाड़ों पर पहुंचने वाले टूरिस्ट को भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा। बड़े होटलों में आज टूरिस्ट के मनोरंजन के लिए लेमन डांस, कपल डांस, बेबी-कंपटीशन, बेस्ट डान्सिंग कपल, बेस्ट ड्रेस्ड कपल, ओल्ड कपल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। होटलों में इनका आयोजन देर रात तक चलता रहेगा। प्राइवेट होटलों में भी टूरिस्ट के मनोरंजन के डीजे पार्टी, कपल डांस जैसे आयोजन होंगे।

होटलों में देर रात तक नाच-गाना चलता रहेगा। इनमें टूरिस्ट का मनोरंजन चलता रहेगा। प्रदेश में बीते दिनों बर्फबारी जरूर हुई है। मगर हर जगह बर्फ नहीं है। शिमला के कुफरी और नारकंडा, मनाली के सोलंगनाला, लाहौल स्पीति के अटल टनल रोहतांग, कोकसर, लाहौल घाटी और चंबा के भरमौर में टूरिस्ट बर्फ के बीच नए साल का स्वागत कर सकेंगे। शिमला में पर्यटकों का जमावड़ा जरूर लगा हुआ है।

वहीं उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी ने नए साल के स्वागत का उत्साह और बढ़ा दिया है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली जैसे लोकप्रिय स्थानों पर होटल और होमस्टे पहले ही पैक हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में ट्रैफिक जाम के कारण पर्यटकों ने उत्तराखंड का रुख किया है। राज्य में पिछले पखवाड़े में दो से तीन बार हुई बर्फबारी ने पर्यटकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। नया साल मनाने के लिए मसूरी पहुंचने वाले पर्यटकों की आमद लगातार जारी है। मौसम सर्द हो रहा है, लेकिन चुनावी सरगर्मी और नया साल मसूरी आने वाले पर्यटकों का जोश सर्दी पर भारी पड़ रहा है।

मसूरी व समीपवर्ती कैम्पटी, धनोल्टी, काणाताल, बुरांशखंडा आदि हिल स्टेशन साल 2024 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को पर्यटकों से पूरी तरह से पैक होने की संभावना है। साल 2024 को अलविदा करने तथा नए साल 2025 के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न होटलों में खास इंतजाम किए गए हैं। सितारा होटलों विशेषकर जेपी रेजीडेंसी मनोर, सेवाय होटल, ब्रेंटवुड होटल, जेडब्लू मैरिएट आदि होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज आफर किए हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा भी पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए सप्ताह भर तक 24 घंटे होटल खुले रखने की छूट दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा ज्यादा भीड़ बढने पर शटल सेवा उपलब्ध करवाने के इंतजाम किए हैं।

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार शाम तक मसूरी के बड़े होटलों में 70 से 80 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। हालांकि, पहले आए पर्यटक लौट भी रहे हैं। छोटे होटलों में बुकिंग कुछ कम हुई है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़