
Train Timings to Change in Bihar from Tomorrow: Check the Updated Schedule
नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। बुधवार से अगर यात्रियों को इन ट्रेनों में यात्रा करनी है तो पूर्व समय से पहले पहुंचना होगा। एक जनवरी से दानापुर रेल मंडल होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इनमें मंडल के करीब 58 ट्रेनें शामिल हैं।
जिन ट्रेनों का टाइम बदला गया है, उनमें बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। इनके परिचालन में 10 से 25 मिनट तक का बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना से 25 मिनट पहले काशी जनशताब्दी खुलेगी। इसके अलावा, 14 अन्य ट्रेनों की समय सारणी में भी संशोधन किया गया है।
रेलवे ने इस बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है और यह नई समय सारणी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर समय की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। आसनसोल सुपर फास्ट एक्सप्रेस- पटना जंक्शन से 13:40 की जगह अब 13:30 पर रवाना होग। विक्रमशिला एक्सप्रेस- पटना जंक्शन से 16:55 की जगह अब 16:50 पर रवाना होगी। डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस- पाटलिपुत्र स्टेशन से 4:15 की जगह अब 4:05 पर रवाना होगी। जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस- 5:55 के बदले 5:45 बजे रवाना होगी। भभुआ रोड इंटरसिटी- 5:25 के बदले अब 5:20 बजे रवाना होगी।
आनंद विहार जनशताब्दी एक्सप्रेस- दानापुर स्टेशन पर 4 बजे के बदले 3:50 पर रवाना होगी। राजेंद्र नगर- डिब्रूगढ़ साप्ताहिक- राजेंद्र नगर टर्मिनल से 15 बजे के बदले 14:45 बजे रवाना होगी। गंगा दामोदर- पटना जंक्शन से 23:30 के बदले 23:20 बजे रवाना होगी। पटना- काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस- पटना जंक्शन से 17:20 के 16:45 बजे रवाना होगी। कमला गंगा एक्सप्रेस-पटना जंक्शन पर 17 बजे के बदले 15:45 बजे रवाना होगी। भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस- पटना जंक्शन पर 5:55 के बदले 5:45 बजे रवाना होगी। सूरत भागलपुर एक्सप्रेस: पटना जंक्शन पर 11:45 बजे के बदले 11:25 बजे रवाना होगी। वहीं न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी।
रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस भी छह दिन चलाई जाएगी, इसका परिचालन गुरुवार को नहीं किया जाएगा। पटना-गोमतीनगर वंदेभारत भी छह दिन चलाई जाएगी, उसका परिचालन शुक्रवार को नहीं किया जाएगा। हावड़ा-गया वंदे भारत छह दिन चलाई जाएगी, इसका परिचालन गुरुवार को नहीं किया जाएगा। वाराणसी-देवघर वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी, इसका परिचालन मंगलवार को नहीं किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












