DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: नए साल के अवसर पर बॉम्बे बाजार का अनोखा पहल

Jehanabad: Unique initiative of Bombay market on the occasion of New Year

जहानाबाद के अलवर मोड़ स्थित बॉम्बे बाजार ने नए साल के शुभ अवसर पर एक अनोखी पहल की। ठंड को ध्यान में रखते हुए बाजार ने अपने ग्राहकों और आम नागरिकों के लिए निशुल्क चाय और कॉफी का स्टॉल लगाया। इस नेक पहल से न केवल ग्राहकों ने बल्कि स्थानीय लोगों ने भी लाभ उठाया।

बॉम्बे बाजार अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। कुछ दिन पहले बाजार की ओर से विद्या आश्रम में कंबल वितरण का आयोजन भी किया गया था, जिसमें जरूरतमंद लोगों को सर्दी से राहत प्रदान की गई।

बॉम्बे बाजार के मैनेजर मोहम्मद रिजवान ने बताया कि बाजार हमेशा अपने ग्राहकों और समुदाय के लिए कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करता है। उनका कहना है कि सामाजिक कार्यों के जरिए वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा और उम्मीद जताई कि बॉम्बे बाजार आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News