DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

हरियाणा की 16 बेटियां टोक्यो ओलंपिक में दिखाएगी अपना वर्चस्व, 29 खिलाड़ियों को मिला ओलंपिक खेलने का मौका

Indians qualified for the Olympics

जुलाई 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा की 16 बेटियों ने अपनी जगह बनाते हुए एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय खिलाडियों के इस दल में 16 लड़कियाँ और मात्र 13 लड़के हैं।

बता दें की हरियाणा के 29 खिलाड़ीयों का टोक्यो ओलंपिक के लिए टिकट पक्का हो चुका हैं। हॉकी टीम का चयन होने से पहले तक 11 पुरुष और मात्र 7 महिला खिलाड़ियों का ओलंपिक में खेलना तय था। लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा के बाद बेटियों ने इस बार भी दल में अपना दबदबा बना लिया है।

पिछले ओलंपिक में भारतीय दल में हरियाणा के 19 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें 11 बेटियां और 8 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे।
इस बार टोक्यो ओलंपिक खेलने वाले खिलाड़ियों में से मात्र पांच महिला और तीन पुरुष खिलाड़ी ही दूसरी बार ओलंपिक में खेलेंगे। महिला खिलाड़ियों में हॉकी में रानी रामपाल, सविता पूनिया, मोनिका मलिक, नवजोत कौर और पहलवान विनेश फौगाट हैं। वहीं पुरुष खिलाड़ियों में बॉक्सिंग में विकास कृष्ण, हॉकी में सुरेंद्र कुमार, एथलेटिक्स में संदीप कुमार शामिल हैं।

ओलंपिक में जगह बनाने वाली हरियाणा की महिला खिलाड़ी:

कुश्ती में विनेश फौगाट, अंशु मलिक, सोनम मलिक, सीमा, शूटिंग में यशस्वनी, मनु भाकर, बॉक्सिंग में पूजा, हॉकी में रानी रामपाल, सविता पूनिया, मोनिका मलिक, नवजौत कौर, नवनीत कौर, नेहा गोयल, निशा, शर्मिला, उदिता

ओलंपिक में जगह बनाने वाले हरियाणा के पुरुष खिलाड़ी:

कुश्ती में बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, हॉकी में सुमित, सुरेंद्र कुमार, बॉक्सिंग में अमित पंघाल, विकास कृष्ण, मनीष, शूटिंग में अभिषेक, संजीव राजपूत, एथलेटिक्स में नीरज चौपड़ा, संदीप, राहुल 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News