DW Samachar – Header
BREAKING

जर्मनी के चर्च में हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत, कई घायल, हैंबर्ग शहर में हुई घटना

जर्मनी में एक चर्च पर फायरिंग की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला जर्मनी के हैंबर्ग शहर में स्थित चर्च में हुआ। ‌ फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस … Read more

img-20230310-wa00032919156292692813167
Gunman opens fire in church in Germany, killing seven and injuring several in Hamburg city.
JOIN OUR WHATSAPP GROUP



जर्मनी में एक चर्च पर फायरिंग की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला जर्मनी के हैंबर्ग शहर में स्थित चर्च में हुआ। ‌ फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक गोलीबारी करता रहा।पुलिस का मानना है कि हमलावर भी मारा गया है। एक ऑफिसर ने कहा- हमें किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की जानकारी मिलने के 15 मिनट में ही हम मौके पर पहुंच गए थे। हमें चर्च की ऊपरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचे तो एक शव मिला। हमें लगता है कि ये हमलावर का है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि ये घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके के एक चर्च के येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में हुई। हमलावर के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नही मिल पाई है। ना ही यह पता चल पाया है कि उसने घटना को अंजाम क्यों दिया। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया- इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ साइट पर हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़