
गया। बिहार के गया में सिविल लाइन थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवक नवादा जिले के सिरदलहा थाना क्षेत्र के ग्राम बोलडिहा का रहने वाला निवास कुमार, पिता स्वर्गीय बालकेश्वर प्रसाद है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आनंद कुमार ने रविवार को शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर की है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि गया पुलिस के द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मस्जिद रोड के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ा गया तो चोरी का मोटरसाइकल निकाला। इस संबंध में सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












