DW Samachar – Header
BREAKING

Father’s Day Special: Best Movies to Watch on Father’s Day

फादर्स डे स्पेशल फिल्में: पिता के साथ रिश्तो को बनाएं यादगार आज देश भर में फादर्स डे मनाया जा रहा है, तो आज के इस खुशी के मौके पर हम आपको रूबरू करवाते हैं फादर्स डे पर आधारित बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों से जो पिता और उनके बच्चों के साथ रिश्तों पर आधारित हैं।आइए … Read more

Father’s Day Special Best Movies to Watch on Father's Day

फादर्स डे स्पेशल फिल्में: पिता के साथ रिश्तो को बनाएं यादगार

Father’s Day Special Best Movies to Watch on Father’s Day

आज देश भर में फादर्स डे मनाया जा रहा है, तो आज के इस खुशी के मौके पर हम आपको रूबरू करवाते हैं फादर्स डे पर आधारित बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों से जो पिता और उनके बच्चों के साथ रिश्तों पर आधारित हैं।
आइए आज फादर्स डे के मौके पर जानते और देखते हैं जिनमें ऐसी ही दिलचस्प केमिस्ट्री को दिखाया गया है।

फिल्म – पा

Digital Women Trust

वर्ष 2009 में अमिताभ बच्चन , अभिषेक बच्चन और विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘पा’ ने सिनेमा जगत के कई रिकार्ड्स तोड़े थे। इस फिल्म में प्रोजेरिया से पीड़ित बेटे का किरदार निभाया अमिताभ बच्चन ने और उसके पिता का किरदार खुद उनके बेटे अभिषेक ने निभाया है। इस फिल्म की कहानी बेहद मार्मिक है जहाँ एक 13 साल का बीमार बच्चा है जिसमे साहस और आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है। इस फिल्म में पिता और पुत्र के एक अनोखे रिश्ते को दर्शाया है जो एक दुसरे के बहुत अच्छे दोस्त है। आर बाल्कि ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

फिल्म – दंगल

2016 में आई आमिर खान की इस फिल्म से शायद हर कोई वाक़िफ हो। इस फिल्म में महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष को दिखाया गया है लेकिन साथ ही इस फिल्म में उनके पिता महावीर सिंह फोगाट के किरदार में आमिर खान ने ये दिखा दिया कि महावीर सिंह फोगाट ने अपनी बेटियों को पहलवान बनाने में कितना संघर्ष किया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। 

फिल्म – पिकू

2015 में आई फिल्म पिकू में बाप और बेटी के खूबसूरत रिश्तों को बयां करने वाली एक बेहतरीन कहानी हैं।
इस फिल्म में मां न होने के कारण एक बेटी अपने बीमार पिता की हर छोटी-बड़ी चीजों को ख्याल रखती है। अपने पिता की देखभाल में वह कभी-कभी अपनी इच्छाओं के साथ समझौता तक करती है।
इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पिता और दीपिका पादुकोण ने फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाया है। इसके अलावा इरफान खान भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म का निर्देशन शुजीत सरकार ने किया है।

फिल्म- शिवाय

2016 में रिलीज हुई फिल्म शिवाय पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। फिल्में एक पिता जिसका किराएदार अजय देवगन ने निभाया है उसका अपनी बेटी के प्रति प्रेम और समर्पण को दिखाया गया है।
इस फिल्म का सह निर्माण और निर्देशन अजय देवगन ने ही किया है। ‘शिवाय’ में अजय के अलावा सायशा सहगल, वीर दास और गिरीश कर्नाड भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म- 102 नॉट आउट

महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार ऋषि कपूर की ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 102 साल की उम्र के पिता को रोल निभाया था और ऋषि कपूर इसमें 75 साल के उनके बेेटे की भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म में बाप-बेटे की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली है।
इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था।

फिल्म- मैं ऐसा ही हूं

https://youtu.be/FXC8pZofEww

साल 2005 में आई अजय देवगन और सुष्मिता सेन की फिल्म ‘मैं ऐसा ही हूं’ में कहानी है एक ऐसे पिता की जो मानसिक रोगी हैं और अपनी बेटी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए जान लगा कर लड़ता है और कोर्ट में साबित कर देता है की वो अपनी बेटी की ज़िम्मेदारी उठाने वाला एक बेहतर पिता बन सकता है।
इस फिल्म का निर्देशन हैरी बवेजा ने किया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़