
कोरोना के दूसरी लहर के वजह से धीमी पड़ चुकी कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार फिर से तेजी पकड़ चुका है।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान संगठनों के कल काला दिवस मनाने पर बड़ा एलान किया है।
इस कानून के विरोध में कल भारत सरकार का पुतला जलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक्टर व घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा। ये सुबह 9-10 बजे से शुरू होगा।
राकेश टिकैत ने कहा है की इस दौरान किसानों द्वारा सिर्फ काले झंडे लगाएंगे। कोई भीड़-भाड़ या जनसभा नहीं होगी। कोई भी किसान दिल्ली नहीं जा रहा है। लोग जहां भी होंगे वहीं झंडे लगाएंगे। अब 6 महीने हो गए हैं, सरकार ने काला कानून वापस नहीं लिया है। इसीलिए किसानों द्वारा ब्लैक डे मनाया जा रहा है।



















