DW Samachar – Header
BREAKING

Far-right Giorgia Meloni appointed Italy’s first female prime minister

इटली में पहली बार महिला जियॉर्जिया मेलोनी बनीं प्रधानमंत्री, दक्षिणपंथी विचारधारा की हैं
Far-right Giorgia Meloni appointed Italy’s first female prim

इटली में पहली बार महिला जियॉर्जिया मेलोनी बनीं प्रधानमंत्री, दक्षिणपंथी विचारधारा की हैं

Far-right Giorgia Meloni appointed Italy’s first female prime minister
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राइट विंग नेता जियॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। इसी के साथ इटली में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की नई सरकार का गठन हो गया है। 45 साल की जियॉर्जिया और उनके कैबिनेट मंत्री आज शपथ लेंगे। चार साल पहले मात्र 4.13% वोट पाने वाली मेलोनी की पार्टी को इस बार 26% वोट मिले।दूसरे विश्वयुद्ध के बाद इटली में ये पहली बार है जब राइट विंग का कोई नेता प्रधानमंत्री की गद्दी संभालेगा। जॉर्जिया की पार्टी इटली के तानाशाह रहे मुसोलिनी की समर्थक हैं। अप्रवासियों को शरण नहीं देना और समलैंगिकों का विरोध और उन्हें हक नहीं देना जॉर्जिया के चुनावी एजेंडे थे। जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ। वह एक इतालवी पत्रकार और पॉलिटिशियन हैं। सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों ने एक आंदोलन शुरू किया था। इसे इटालियन सोशल मूवमेंट नाम दिया गया था। 15 साल की उम्र में मेलोनी ने इसके यूथ विंग में काम किया। मेलोनी के पिता अकाउंटेंट थे। जियॉर्जिया मेलोनी का जन्म रोम में हुआ। जब वे एक साल की थीं, तब उनके पिता फ्रांसेस्को ने मां को छोड़ दिया और कैनरी आइसलैंड आकर रहने लगे। फ्रांसेस्को वामपंथी थे, जबकि मेलोनी दक्षिणपंथी थीं। बताया जाता है कि वे अपनी मां से प्रेरित होकर ही दक्षिणपंथी विचारधारा की हैं। जॉर्जिया मेलोनी 15 साल की उम्र में इतालवी सामाजिक आंदोलन की युवा शाखा यूथ फ्रंट में शामिल हुईं। इसके बाद वे आंदोलन की स्टूडेंट विंग की अध्यक्ष भी बनीं। 2008 में जॉर्जिया 31 साल की उम्र में मंत्री बनीं. वे इटली की सबसे युवा मंत्री थीं। सिल्वियो बर्लुस्कोनी द्वारा उन्हें यूथ एंड स्पोर्ट मंत्रालय दिया गया। 2012 में जॉर्जिया ने अपनी पार्टी ब्रदर ऑफ इटली का गठन किया। वे खुद को रोमन, राजनेता और पत्रकार बताती हैं। हालांकि, वे कहती हैं कि वे इससे पहले एक ‘इतालवी’ हैं। मेलोनी ने 2006 में एक बेटी को भी जन्म दिया था। मेलोनी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था, ”मुसोलिनी एक अच्छे राजनेता थे। उन्होंने जो कुछ भी किया, वह इटली के लिए किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़