
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार के पूर्वी चंपारण में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही अप सप्तक्रांति एक्सप्रेस पलटने से बाल-बाल बच गई। कुछ मजदूर पोल लेकर लाइन से गुजर रहे थे। इस बीच ट्रेन को आता देख उन्होंने हड़बड़ी में पोल को ट्रैक पर ही छोड़ दिया और भाग निकले। इधर, ट्रेन के ड्राइवर ने काफी सूझबूझ का परिचय दिया और समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। घटना मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड के चिंतावनपुर कुंअरपुर हाल्ट के पास की है। हालांकि फिर भी ट्रेन पोल को कुछ दूर तक घसीटती हुई ले गई और आगे जाकर रुकी। लेकिन, संयोगवश किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।



















