DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: देवरिया मोहल्ले में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख के जेवर और एक लाख नकद चोरी

Jehanabad News: देवरिया मोहल्ले में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख के जेवर और एक लाख नकद चोरी
InShot_20261004_111454876

परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे गृहस्वामी, लौटे तो टूटा मिला घर का ताला; पुलिस ने शुरू की जांच

जहानाबाद। शहर के देवरिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी के अनुसार, चोर घर के दरवाजे और कमरों के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे सामान को खंगालते हुए कीमती जेवरात, बर्तन और नकदी लेकर फरार हो गए।

Digital Women Trust

बताया जाता है कि देवरिया मोहल्ला निवासी अरुण कुमार सिंह व्यवसाय करते हैं। वे जितिया पर्व को लेकर अपने पूरे परिवार के साथ मखदुमपुर प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव बंदिया गए थे। घर बंद कर वे परिवार के साथ गांव चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बनाया।

घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से अरुण कुमार सिंह को मिली। इसके बाद वे तत्काल अपने पैतृक गांव से जहानाबाद स्थित घर पहुंचे। यहां पहुंचने पर घर का मुख्य दरवाजा और ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना देने के साथ नगर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।

गृहस्वामी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाया और वर्षों से धीरे-धीरे घर में सामान और आभूषण जुटाए थे। उनके अनुसार, चोर करीब 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात, लगभग एक लाख रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान और बर्तन लेकर फरार हो गए। हालांकि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस जांच और लिखित आवेदन के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के अंदर और आसपास के इलाके की जांच करते हुए चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर स्क्वॉड डॉग की मदद भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने गृहस्वामी से चोरी हुए सामान का विवरण देते हुए थाने में लिखित आवेदन देने को कहा है। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वे पुलिस को लिखित आवेदन देंगे। इधर, घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। मोहल्ले के लोगों ने रात में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय निवासी संजय कुमार यादव ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान लोग अक्सर एक-दो दिन के लिए अपने घर बंद कर बाहर जाते हैं। ऐसे में बंद मकानों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मोहल्लों में रात के समय नियमित गश्ती कराने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

Jehanabad News: Thieves target locked house in Devaria locality; jewelry worth ₹10 lakh and ₹1 lakh in cash stolen.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़