DW Samachar – Header
BREAKING

महाराष्ट्र में सेना की हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, 8 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे धमाका हुआ। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 7 गंभीर घायल हैं। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चला है और जांच जारी है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। … Read more

IMG-20250124-WA0032
Explosion in Maharashtra Weapons Factory: 8 Dead, Several Injured

महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे धमाका हुआ। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 7 गंभीर घायल हैं। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चला है और जांच जारी है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर बिखरे हुए दिखाई दिए।

भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि आयुध कारखाने जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद मौके पर दमकल और एंबुलेंस मौजूद है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। हादसे में छत गिर गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। मलबे में कुल 7 लोगों के दबे होने की सूचना है, वहीं कुछ लोगों को बचा लिया गया है। जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे परिसर में हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित कारखाने के एलटीपी सेक्शन में हुआ। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय सेक्शन में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को जिंदा बचा लिया गया और 8 की मौत हो गई।

Digital Women Trust

आयुध फैक्ट्री में विस्फोट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं। केंद्रीय मंत्री ने भंडारा में आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़