शुक्र, अप्रैल 17, 2026

दुबई ने भारत समेत अन्य देशों की यात्रा प्रतिबंध पर दी ढील, कोविड-19 का टिका ले चुके लोग कर पाएंगे यात्रा

Summer travel in mind Here's DW News list of ‘India’s Best Places of 2023’

कोरोना के दूसरी लहर के थमने के बाद दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले यूएई द्वारा स्वीकृत कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके यात्रियों के यात्रा प्रतिबंधों में कुछ रियायत दी है।
गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल के अद्यतन होने की घोषणा की है। इस समिति की अगुवाई शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम ने की है।
इस नए नियम के तहत भारत, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के यात्री सफर कर सकेंगे, जिनके पास रेजि़डेंट वीजा होगा।
इसके मुताबिक, भारत से दुबई से आने वाले ऐसे यात्रियों को केवल वैध रिहायशी वीजा की आवश्यकता होगी जोकि संयुक्त अरब अमीरात द्वारा मान्य कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान से 48 घंटे पहले आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट को साथ लाना होगा। इसके अलावा भारत से आने वाले यात्रियों को चार घंटे पहले की निगेटिव रैपिड पीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी और साथ हींभारतीय यात्रियों को 24 घंटे का संस्थागत क्वारंटीन करना होगा।

बता दें की यूएई सरकार ने चार टीकों को मान्यता दी है जिनमें सिनोफार्मा, फाइजर-बायोएनटेक, स्पूतनिक-वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका शामिल है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News