DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली के निजी स्कूलों में आज जारी होगा नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस का पहला लिस्ट

राजधानी दिल्ली में अब निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी, व पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज दोपहर तीन बजे निकाला जाएगा। इस ड्रॉ में चयनित होने वाले बच्चों को स्कूलों का आवंटन … Read more

Delhi Nursery Admission 2021

राजधानी दिल्ली में अब निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी, व पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज दोपहर तीन बजे निकाला जाएगा। इस ड्रॉ में चयनित होने वाले बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरु हो जायेगी।
आज से शुरू होने वाले इस दाखिले की प्रक्रिया में एक लाख वार्षिक आय से कम आय वाले ईडब्ल्यूएस के अभिभावकों के बच्चों, डीजी श्रेणी के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग , अनाथ, ट्रांसजेंडर व एचआईवी प्रभावित बच्चों को 22 फीसदी सीटों पर दाखिले का अवसर मिलेगा। वहीं तीन फीसदी सीटों पर दिव्यांग श्रेणी के बच्चों का दाखिला होगा।

बता दें की शिक्षा निदेशालय ने लगभग 1700 निजी स्कूलों में इस वर्ग के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत 7 अप्रैल से शुरू की थी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले 20 दिन का समय दिया गया था जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल को समाप्त होनी थी। पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ 30 अप्रैल को निकाला जाना था। लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए आवेदन करने की तिथि को 15 मई तक बढ़ाया गया था। इसके बाद से निजी स्कूलों में दाखिले की चाह रखने वाले अभिभावक ड्रॉ होने का इंतजार कर रहे थे। 

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़