DW Samachar – Header
BREAKING

Delhi: दिल्ली में अगली सरकार किसकी ? चंद घंटे में होगी तस्वीर साफ, वोटों की गिनती शुरू, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कनें

Delhi: दिल्ली में अगली सरकार किसकी ? चंद घंटे में होगी तस्वीर साफ, वोटों की गिनती शुरू, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कनें
counting for delhi assembly election begins6863298157810227118.
Delhi: Counting of votes for the Delhi Assembly election begins

देश की राजधानी दिल्ली आज तैयार है अपना फैसला सुनाने के लिए। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। तीनों पार्टियों के नेता सुबह ही दिल्ली के कालकाजी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। कुछ घंटे में दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनेगी फैसला हो जाएगा। चुनाव नतीजों को लेकर राजधानी में सियासी सरगर्मियां भी जोरों पर हैं। आज सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे। सुबह 10 बजे तक रुझान आने के अनुमान हैं। दोपहर तक तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी।

5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और दो में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को भी इस चुनाव से काफी उम्मीदें हैं। मतगणना को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। कांग्रेस और आप ने 70-70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया है। भाजपा कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ी। दो सीटों पर उसके सहयोगी जदयू और लोजपा (रामविलास) ने चुनाव लड़ा।दिल्ली के 11 जिलों में कुल 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शाहदरा, मध्य दिल्ली, पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर, पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जिलों में मतगणना केंद्रों की संख्या दो-दो है। नई दिल्ली और उत्तर-पश्चिम जिलों में तीन-तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलने का दावा किया गया है। मगर आप के साथ कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी। वहीं आप नेताओं को भी सत्ता में वापसी का भरोसा है। आप नेता गोपाल राय ने दावा किया है कि पार्टी 50 सीटें जीतेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि एग्जिट पोल जो भी कहें, उनकी पार्टी ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा है।

Digital Women Trust


2013 में आप ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार सिर्फ 49 दिन तक ही चल सकी। इसके बाद 2015 में 70 में 67 सीटों पर आप को प्रचंड जीत मिली। पांच साल बाद 2020 में भी आप का जलवा कायम रहा। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा को सिर्फ आठ सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, परिणाम वाले दिन हर किसी को चिंता होती है। हम भी इंसान हैं। लेकिन, हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं क्योंकि हमने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम किया है। लोगों ने ईमानदारी और काम की राजनीति के लिए वोट दिया है। कालकाजी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली बदलाव चाहती है और यह बदलाव आज होने जा रहा है। कांग्रेस 10 साल पहले रुके विकास कार्यों को फिर से शुरू करना चाहती है। दिल्ली में मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना का कहना है कि जिस तरह से हमें लोगों से दिल्ली चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे न केवल मोती नगर बल्कि पूरी दिल्ली में भाजपा 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने समस्याएं थीं, लेकिन उनके सवालों का जवाब देने के बजाय अरविंद केजरीवाल और उनका गिरोह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा था। उनकी कोशिशें विफल हो गई हैं। हरीश खुराना ने कहा कि आज 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी होगी। दिल्ली में ग्रेटर कैलाश सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी को सत्ता से हटाने की हरसंभव कोशिश की गई लेकिन, जनता का आशीर्वाद आप के साथ है। मेरा मानना है कि जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार सीएम बनाने जा रही है। कुछ ही दिनों में वह सीएम पद की शपथ लेंगे। हमें अलग-अलग इलाकों से जानकारी मिल रही है कि आप को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वह सरकार बनाएगी। आप को कम से कम 40-45 सीटें मिलेंगी।

यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़