
Delhi Congress Manifesto: Promise of Rs 2500 for Women Every Month, Major Support for Youth – What’s in the Congress’s Election Manifesto?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब बस चंद हीं दिन बाकी हैं। सभी पार्टियां अपने नए-नए वादों के साथ दिल्ली के वोटर्स को अपने ओर लाने की कोशिश में लगे हैं। और अपने नए पुराने वादों के साथ आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने अपने घोषणा पत्रों का ऐलान भी कर दिया है। वहीं अब कांग्रेस ने भी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने दिल्ली की जनता को 5 गारंटियां भी दी हैं। इस दौरान कांग्रेस दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस गारंटी का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था, हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस के घोषणापत्र में प्यारी दीदी योजना, जीवन रक्षा योजना, युवा उड़ान योजना, महंगाई मुक्त योजना और फ्री बिजली योजना शामिल हैं।
क्या होंगी दिल्ली में कांग्रेस की पांच गारंटियों
1.प्रत्येक गरीब परिवार एक महिला को महीने 2,500 रुपए देंगे।
2.दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख रुपए तक के मुक्त इलाज की सुविधा देंगे। इसमें फ्री दवाएं और जांच भी शामिल होंगी।
3.सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप देंगे, इस दौरान उन्हें भी 8,500 रुपये हर महीने मिलेंगे।
4.हम 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। हर महीने 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती समेत एक मुफ्त राशन कीट देंगे।
5.सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















