DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

दिल्ली विधानसभा: कल PM मोदी दिल्ली में करेंगे चुनावी शंखनाद, तैयारियां जोरों पर …

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव जल्द हीं होने वाले हैं। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है तो वहीं भाजपा भी इस बार अरविंद केजरीवाल का विजय रथ रोकने के लिए जुट गई है। इसी कड़ी में पीएम मोदी कल रविवार 29 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली करने वाले हैं।
इस रैली के जरिए पीएम मोदी दिल्ली में चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे और परिवर्तन रैली के जरिए दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी की ये रैली जापानी पार्क में होने वाली है।

बीजेपी तैयारी में जुटी

जापानी पार्क में आयोजित होने वाली इस विशाल रैली के लिए पार्टी ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस रैली में दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को लाने की योजना बनाई गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह रैली न केवल दिल्ली की जनता को पार्टी की योजनाओं से अवगत कराएगी, बल्कि कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने का काम करेगी।

विधानसभा चुनाव की तारीख का नहीं हुई अब तक ऐलान

बता दें कि, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी अब तक 47 सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं। टिकट बंटवारे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बहुत पीछे चल रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अब चुनावी मोड में आती दिख रही है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के बाद अब बीजेपी की रणनीति चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने पर है। फिल्हाल बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट नहीं जारी की है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News