DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड में लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज हुआ खतरनाक, जन-जीवन भी गड़बड़ाया

Severe Weather in Uttarakhand: Continuous Rain and Snowfall Disrupts Daily Life”

उत्तराखंड में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज खतरनाक हो गया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरा माहौल तरबतर नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून में दो दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। हालांकि यह मौसम उत्तराखंड ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और बिहार तक देखा जा रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ भारी बर्फबारी भी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उत्तराखंड में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला गया है। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर में बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है । मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को प्रदेश भर में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। मसूरी, धनोल्टी,चकराता,नैनीताल समेत चारों धामों में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं देहरादून में बारिश का सिलसिला जारी है।

2200 मीटर से अधिक ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई है। चमोली, पिथौरागढ़,उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र में झरने और पानी जम गया है। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। वही उत्तराखंड के हिल स्टेशन नए साल के जश्न के लिए भी तैयार हैं जो पर्यटक नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं उनके लिए बर्फबारी खुशखबरी लेकर आई है। वही बर्फबारी होने से वहां पहुंचे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। चमोली जिले में सुबह से ही घनघोर हो रहा है।बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, हनुमान चट्टी, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली, गौरसों सहित नीति घाटी में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से बदरीनाथ हाइवे हनुमान चट्टी से आगे एक बार फिर बंद हो गया है।

शुक्रवार सुबह से ही चमोली जिले में मौसम का मिजाज बदला था। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी व दोपहर बाद पर्यटन स्थल औली, गौरसों सहित जिले के रामणी, ईराणी डुमक, कलगोट गांव सहित निचले स्थानों में वर्षा जो रात्रि तक जारी रही। चमोली में 30 से अधिक गांव बर्फ से ढंक गए हैं केदारनाथ में तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है और पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री सहित सीमांत क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है और कई मार्ग बंद हो गए हैं।

वहीं देहरादून समेत आसपास के इलाकों में देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी का क्रम बना रहा। वहीं, चारधाम समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। वहीं हर्षिल, हेमकुंड साहिब, चोपता, दयारा, लोखंडी, सुक्की टाप, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ की चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। इसके अलावा निचले इलाकों में भी वर्षा के कारण पारे ने गोता लगा लिया। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को प्रदेशभर में घने बादल छाये रह सकते हैं।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि व वर्षा हो सकती है। बर्फबारी और ओलावृष्टि को ध्यान में रखते पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News