DW Samachar – Header
BREAKING

अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग, कोई हताहत नहीं

अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग, कोई हताहत नहीं
Videoshot_20241228_091805
Encounter between criminals and police, several rounds fired, no casualties

जहानाबाद: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दर्जनों राउंड फायरिंग, अपराधी फरारजहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल उठा। घटना में दोनों ओर से करीब 30-35 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।ओकरी थाना क्षेत्र के चंदहरिया मोड़ के पास अपराधियों ने पशु व्यापारी को लूटने का प्रयास किया। लूट में असफल होने के बाद अपराधी पिकअप वैन लेकर भाग निकले। उसी समय वाहन चेकिंग कर रही पुलिस को इसकी सूचना मिली और उन्होंने अपराधियों का पीछा शुरू किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर अपराधियों ने गोविंदपुर की ओर भागते हुए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए कई राउंड फायरिंग की। इस मुठभेड़ में अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़ी गई पिकअप वैन को बरामद कर लिया है। वाहन की तलाशी में कई साक्ष्य मिले हैं, जो अपराधियों की पहचान में मदद कर सकते हैं। घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना की पुष्टि करते हुए घोसी के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस द्वारा अपराधियों का मनोबल तोड़ते हुए उनकी योजना विफल कर दी गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़