DW Samachar – Header
BREAKING

Delhi Assembly election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी से मिडिल क्लास के लिए 7 मांगें

Delhi Assembly election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी से मिडिल क्लास के लिए 7 मांगें
Delhi Assembly election 2025: Ahead of Delhi Elections, Arvind Kejriwal Puts Forward 7 Demands for the Middle Class to PM Modi
Delhi Assembly election 2025: Ahead of Delhi Elections, Arvind Kejriwal Puts Forward 7 Demands for the Middle Class to PM Modi
Delhi Assembly election 2025: Ahead of Delhi Elections, Arvind Kejriwal Puts Forward 7 Demands for the Middle Class to PM Modi

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता धुआंधार प्रचार करने में लगे हुए हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 डिमांड रख दी। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मिडिल क्लास को राहत देने की मांग की है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों के लिए मतदान होना है। इससे पहले संसद में 1 फरवरी 2025 को देश का आम बजट पेश किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर आज यानी बुधवार 22 जनवरी को देश के मिडिल क्लास को संबोधित किया और कहा कि वह स्वयं और उनके सांसद सड़क से संसद तक मिडिल क्लास के मुद्दों को उठाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने मिडिल क्लास की ओर से केंद्र सरकार के सामने 7 डिमांड भी रखी है। जिसमें शिक्षा का बजट 2 पर्सेंट से बढ़ाकर 10 पर्सेंट किया जाए, पूरे देश में प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए। हायर स्टडी के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दिए जाएं। हेल्थ का बजट बढ़ाकर 10 पर्सेंट किया जाए और हेल्थ इंश्योरेंस से टैक्स हटाया जाए। इनकम टैक्स की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर कम से कम 10 लाख किया जाए ।

Digital Women Trust

आवश्यक वस्तुओं के ऊपर से जीएसटी खत्म किया जाए वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत रिटायरमेंट प्लान और पेंशन की योजनाएं बनाई जाएं। देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सीनियर सिटिजन्स और अच्छा मुफ्त इलाज दिया जाए। बुजुर्गों को रेलवे किराए में 50 फीसद छूट वापस शुरू की जाए, जो पहले दिया जाता था।केजरीवाल ने कहा- ये वो लोग हैं, जो हमारा देश चलाते हैं। इनके क्या सपने होते हैं? अच्छी नौकरी या बिजनेस, अपना घर, अच्छी शिक्षा, परिवार स्वस्थ रहे। एक आम मिडिल क्लास आदमी इन सबके लिए दिन-रात मेहनत करता है। अधिकतर सरकारें न अच्छे स्कूल बना रही हैं, न अस्पताल बना रही हैं और रोजगार-सुरक्षा भी नहीं दे पा रही हैं। कोई ऐसा देश नहीं है, जिसे इतना परेशान किया जा रहा हो।

अरविंद केजरीवाल कहा अब दूध, पॉपकॉर्न और पूजा के सामान पर टैक्स है। घर लेना हो तो टैक्स, बेचो तो टैक्स। गाड़ी खरीदो तो टैक्स बेचो तो टैक्स। जीते जी तो टैक्स देना पड़ता है, मरने के बाद भी देना पड़ता है। आज एक यंग मिडिल क्लास कपल उसके लिए फैमिली प्लानिंग एक फाइनेंशियल डिसीजन बन गया है। परवरिश अफोर्ड करने के बारे में सोचना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने कहा कि हजारों की संख्या में दिल्ली में पंजाब के नंबर की गाड़ियां घूम रही हैं। यहां 26 जनवरी मनाने की तैयारी चल रही है। यहां ऐसा कौन-सा काम हो रहा है, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है। अरविंद केजरीवाल ने इसे पंजाबियों का अपमान बताया।

उन्होंने बुधवार सुबह एक्स पर लिखा- दिल्ली को पंजाबियों ने सवारा है। पंजाबियों को देश के लिए खतरा बोलकर भाजपा ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। बीजेपी को पंजाबियों से माफ़ी मांगनी चाहिए। दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं जिनके पूर्वजों ने देश के लिए क़ुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में लाखों पंजाबी रेफ्यूजी भी रहते हैं जो बंटवारे के मुश्किल दौर में सबकुछ छोड़कर दिल्ली आ कर बसे थे। भाजपा के नेता आज जो कह रहे हैं, इससे वो उनकी शहादत और कु्र्बानी का अपमान कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़