DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Weather Update: बिहार में घना कोहरा, उत्तर भारत में ठंड और बारिश से राहत नहीं

Dense Fog in Bihar, No Relief from Cold and Rain in North India

Dense Fog in Bihar, No Relief from Cold and Rain in North India

उत्तर भारत में आज मौसम करवट लेने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 12 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। यूपी के 40 जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिला है। यूपी में अगले दो दिन बादलों की आवाजाही हो सकती है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

दिल्ली में भी आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जनवरी को मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तमिनाडु में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के तराई वाले क्षेत्र के 17 जिलों में बहुत घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोहरे होने का कारण पछुआ के प्रवाह में कमी बताई गई है। पटना सहित नौ जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जिन जिलों में घना कोहरा रहेगा उनमें बेगूसराय, पटना, भोजपुर, गया, गोपालगंज, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, बक्सर, सारण, समस्तीपुर, किशनगंज शामिल हैं। मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बने होने के कारण ठंड व कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। कुछ इसी प्रकार की स्थिति पूरे माह तक बने रहने की संभावना है। मंगलवार को पटना सहित अधिसंख्य भाग कोहरे की चपेट में रहे। तराई वाले इलाकों में अत्यंत घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। पंजाब में भी कई जिलों के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है।

आईएमडी के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और मोहाली में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.6 डिग्री, 8 डिग्री, 8.1 डिग्री और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बठिंडा और फरीदकोट में रात काफी ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 डिग्री तथा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News