DW Samachar – Header
BREAKING

Congress panel on Jammu and Kashmir led by Former PM Manmohan Singh to meet Today

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस का रुख तय करेगा कश्मीर मामलों का समूह जम्मू-कश्मीर के मामलों में कांग्रेस पार्टी का कोर समूह आज मंगलवार को बैठक करने वाला है।इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जून को बुलाई गई केंद्रशासित प्रदेश के राजनीतिक दलों की बैठक को लेकर पार्टी का … Read more

Congress panel on Jammu and Kashmir led by Former PM Manmohan Singh to meet Today

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस का रुख तय करेगा कश्मीर मामलों का समूह

जम्मू-कश्मीर के मामलों में कांग्रेस पार्टी का कोर समूह आज मंगलवार को बैठक करने वाला है।
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जून को बुलाई गई केंद्रशासित प्रदेश के राजनीतिक दलों की बैठक को लेकर पार्टी का रुख तय किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई वाले कांग्रेस के इस समूह में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, कर्ण सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर शामिल रहेंगे।

Digital Women Trust

बता दें की कि प्रधानमंत्री मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित इस बैठक में जम्मू कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा देने पर राजनीतिक पार्टियों से विचार विमर्श किया जाएगा।
फिल्हाल अभी तक इस बैठक के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी ने अब तक यह तय नहीं किया है कि वह इस बैठक में शामिल होगी या नहीं।
हालांकि इस बैठक से पहले उसने यह कहा है कि केंद्र को संविधान और लोकतंत्र के हित में जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़